फातिमा रजा ने की मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत मतगणना में लाइव वीडियोग्राफी की मांग
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। नगर पालिका अध्यक्ष पद की सपा समर्थित प्रत्याशी फातिमा रजा ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (नई दिल्ली) को लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा कि कल 13 मई को होने वाली मतगणना में उनकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल व उनके समर्थकों द्वारा प्रशासन पर दबाव बनाकर काउंटिंग में गड़बड़ी कराई जा सकती है। ऐसे में गड़बड़ी को रोकने के लिए लाइव वीडियोग्राफी कराई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि ऐसा संभव ना हो तो उन्हें निजी तौर पर वीडियोग्राफी कराने की अनुमति दी जाए। जिससे मतगणना की निष्पक्षता बनी रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

