सेन्ट्रल एकेडमी अटल टिकरिंग लैब हेतु चयनित

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। सेन्ट्रल एकेडमी आवास विकास को केन्द्र सरकार के नीति-आयोग ने विद्यालय को अटल टिकरिंग लैब की स्वीकृति दी है। सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय की अन्य शाखाएं चयनित होकर अब तक 6 स्वर्ण पदक जीत चुकी है। प्रधानाचार्य शालिनी गुप्ता ने बताया कि सरकार से स्वीकृत 20 लाख रूपये से लैब में विद्यार्थियों को तकनीक के आधुनिकतम रूप से जुड़ने का मौका प्रोफेशनल व पर्सनल स्किल्स सॅवारने का मौका निकलेगा। इस प्रयोगशाला में सामान्य नियमों के अलावा राकेट तक की तकनीक की जानकारी प्रायोगिक रूप से दी जायेगी। इससे विद्यालय भविष्य के वैज्ञानिक तैयार कर सकेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने केन्द्र-सरकार के नीति आयोग को अटल टिकरिंग लैब हेतु चयनित किये जाने पर आभार प्रकट किया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!