बाराबंकी। ग्राम सहेलियां बड़ेल स्थित भव्य शिव मंदिर की स्थापना की गई। जिसमें विधि-विधान तरीके से शिव बारात का आयोजन किया गया और ग्राम सहेलियों से शिव की बारात को लेकर भक्त लखनऊ के स्थित ग्राम हासे मऊ में हजारों की संख्या साथ पैदल पहुंचाई गई। दूसरे दिन मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु व भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव के दर्शन किए। भंडारे में मुख्य रूप से सदर विधायक सुरेश यादव विधायक गौरव रावत विकास यादव शहाब बक्स यादव रमेश यादव ,गुड्डू प्रधान ,प्रेम सिंह यादव ,महेश यादव प्रदीप यादव विनय यादव, अशर्फी लाल यादव चंद्रिका प्रसाद यादव आदि सैकड़ों भक्ति गण मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

