मसौली बाराबंकी। कोरोना वायरस का डर लोगो पर इस कदर हावी है कि बीती रात्रि अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गयी जब दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक जनरथ बस पर मास्क लगाये पाँच नेपाली यात्रियों को ढाबे पर उतार दिया गया सूचना पर पहुँची सफदरगंज पुलिस ने मास्क लगाये यात्रियों को पीछे वाली सीट पर बिठा कर रवाना किया। मामला बीती रात्रि सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बजहा के निकट स्थित साई ढाबे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही जनरथ डिपो बस संख्या यूपी 32 0350 से यात्रियों ने मास्क लगाये पाँच नेपाली यात्रियों को उतार दिया कि इन लोगों के कोरोना वायरस है। जबकि नेपाली यात्रियों का कहना था कि हम लोग सावधानी में मास्क पहना है। यात्रियों में अफरातफरी के माहौल के बीच मान बहादुर नामक व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दी मौके पर आई सफदरजंग पुलिस ने मामले को शांत कराया और बताया कि कोरोना के एक भी लक्षण इनके अंदर नही है ये अपनी सुरक्षा के लिए मास्क पहने है। यात्रियों को समझाने के बाद सभी मास्क लगाये यात्रियों को पीछे वाली सीट पर बिठा कर रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया की बस में बैठे कुछ यात्रियों में गलतफहमी के कारण अफरातफरी मच गयी जिन्हें समझाबुझा कर मास्क लगाये सभी लोगो को पीछे की सीट पर बैठा कर आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

