देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है

मुकीम अहमद अंसारी

 

बदायूं। देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है इसी क्रम में अब जिले के सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर एच डब्ल्यू सी के जरिए क्षय रोगियों को चिन्हित कर जल्द से जल्द उनका उपचार किया जाएगा जनपद में 15 मई से 21 कार्य दिवस तक विशेष अभियान चलाकर घर-घर टीबी रोगी खोजे जाएंगे ज़िला क्षय रोग अधिकारी नोडल अधिकारी विनेश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं इसके लिए ज़िले के संपूर्ण जनसंख्या के क्षय रोगी खोजने के लिए घर-घर अभियान चलाया जाएगा उन्होंने बताया कि ऐसे क्षेत्र जहां विगत 2 वर्षों में क्षय या कोविड रोगी चिन्हित हुए हो और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से दूर हो वहां अभियान पर अधिक ज़ोर दिया जाएगा प्रत्येक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर तीन-तीन कैंप हर सप्ताह लगाए जाएंगे यह अभियान हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के माध्यम से चलेगा जहां पर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर क्षय रोगियों के जांच उपचार इलाज काउंसलिंग का मनोसामाजिक सहयोग देने का काम करेंगे अभियान में सी एच ओ की भूमिका मुख्य रहेगी उन्होंने बताया कि ए एन एम आशा कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर जिला में सभी 236 हेल्थ सेंटर के माध्यम से क्षय रोगियों की खोज की जाएगी डी टी ओ ने बताया कि ए एन एम व आशा घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी टीबी के संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनका बलगम एकत्रित करेगी इसके बाद सी एच ओ सैंपल नजदीकी जांच केंद्र पर भेजेंगे जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर नोटिफिकेशन कर तुरंत मरीज का उपचार शुरू कर दिया जाएगा साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत छह माह उपचार चलने तक हर माह ₹500 डी बी टी के माध्यम से मरीज के बैंक खाते में सीधे भेजे जाएंगे
जिला क्षय रोग अधिकारी बदायूं

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!