भाकपा के जिला सम्मेलन में कवि सम्मेलन आयोजित
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला सम्मेलन के अवसर पर विराट कवि सम्मेलन ग्राम डेेढुवा में हुआ। जिसमें हास्य-व्यंग्य के कवि जितेंद्र श्रीवास्तव ‘जीतू भैया’ ने अपना काव्य पाठ करते हुए पढ़ा.. ‘धन कुबेरों से बन बैठा, आज अदानी यार। पैसा इतना कहां से आया, पूछ रहा संसार। चाल में रहने वाले ने, ऐसी गणित भिड़ाई, होंठ सिले हैं सबके देखो, मौन है चौकीदार। वहीं कवि सम्मेलन में कवि अजय प्रधान, प्रदीप महाजन, राजकुमार सोनी, नागेंद्र सिंह सरस गोंडवी, वीरेंद्र सिंह, ओ.पी. वर्मा आदि सुप्रसिद्ध कवियों ने कविता पाठ किया। किसान सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने सभी कवियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के स्वागतध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह दद्दू ने सभी का आभार व्यक्त किया. कवि सम्मेलन में किसान सभा के प्रदेश सचिव रामकुमार भारती विनय कुमार सिंह जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश किसान सभा, प्रवीण कुमार, राम नरेश वर्मा, नैमिष, चंद्रशेखर यादव शिवदर्शन वर्मा, बृजमोहन वर्मा, श्याम सिंह आदि प्रमुख थे। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

