कुंदन बने पीएओ, धीरेन्द्र बने कस्टम ऑफिसर सीजीएल परीक्षा में श्री सांई इंटर कॉलेज के होनहारों ने लहराया परचम
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। एसएससी सीजेएल-2022 की परीक्षा परिणाम में जिले के शुक्लाई कैनाल स्थित श्री सांई इंटर कॉलेज के दो पूर्व छात्रों ने सफलता हासिल की है। यह दोनों चयनित अभ्यार्थी श्री सांई इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र रहे है। जिन्होंने विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करके एसएससी सीजेएल में पास होकर विद्याालय का नाम जनपद में रोशन किया। बताते चलें कि ग्राम फतेहाबाद निवासी कुंदन वर्मा के पिता एक साधारण किसान है। कुंदन वर्मा ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा उत्तीर्ण कर डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट अफसर (पीएओ) बने हैं। वहीं कुरौली निवासी धीरेंद्र वर्मा का चयन कस्टम ऑफिसर के पद पर हुआ है, साथ ही साथ उनका हाईकोर्ट की परीक्षा में जूनियर असिस्टेंट पद पर भी चयन हुआ है। उनके पिता विमल कुमार वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख में कर्मचारी हैं। चयनित छात्रों ने स्व अध्ययन से यह मुकाम हासिल कर युवाओं के लिए मिसाल पेश की है। वह समयबद्धता को सफलता का सूत्र मानते हैं। कुंदन वर्मा ने बताया कि स्नातक उत्तीर्ण होने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू किया। पाठ्यक्रम का पहले पूरा नोट्स तैयार किया और इसी के आधार पर तैयारी शुरू की। बताया कि विषयों को बारीकी से समझने की कोशिश की। जब किसी विषय को समझने में कठिनाई आई तो इंटरनेट के माध्यम से उसे समझने का प्रयास किया। वह बताते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यर्थी का समयबद्ध होना जरूरी है। समय सारणी बनाकर नियमित पढ़ाई करने से लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलती है। वहीं धीरेन्द्र ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं और इसे आगे जारी रखेंगे। वह आईएएस बनना चाहते हैं। उनके पिता विमल कुमार वर्मा राजकील विद्यायल में चतुर्थ श्रीेणी कर्मचारी है और माता गृहिणी हैं। विमल वर्मा ने बताया कि धीरेन्द्र की प्रारंभिक शिक्षा गांव पर ही हुई है। फिर इंटरमीडिएट की पढ़ाई श्री सांई इंटर कॉलेज से की। और फिर अवध विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गए। तीन-चार प्रयास के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की। श्री सांई इंटर कॉलेज के प्रबंधक डी.के वर्मा ने बताया कि सीजेएल में चयनित छात्रों हमारे जनपद और विद्यालय परिवार के सभी गुरुजनों का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। इस मौके पर दोनों छात्रों का श्री साईं इंटर कॉलेज आईसीएसई कैंपस में उन्हें मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डीके वर्मा, प्रधानाचार्य प्रीति सिंह, आशीष कुमार वर्मा, सौरभ शुक्ला, आरपी सिंह, विवेक सिंह, रामचंद्र, आशुतोष दीक्षित, सादिया इकबाल, अर्पिता वर्मा और सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं ने छात्रों की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दी।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

