शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

देवा, बाराबंकी। देवा शिक्षा क्षेत्र के मलूकपुर न्याय पंचायत में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय कुसुंम्भा में वरिष्ठ शिक्षक राघवेंद्र यादव व वरिष्ठ शिक्षिका विजय कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की शिक्षिका मंजू वर्मा द्वारा समस्त शिक्षकों को रोली चंदन व बैज अलंकरण किया तो वहीं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संकुल आदर्श त्रिपाठी द्वारा किया गया। शिक्षक संकुल कविता वर्मा द्वारा विद्यालय की निपुण कार्ययोजना पर मार्गदर्शित किया गया।परिवार सर्वेक्षण पर चर्चा की गई। शिक्षक संकुल मंजू वर्मा द्वारा टीएलएम का प्रस्तुतिकरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह (पर्यावरण प्रेमी) द्वारा मीटिंग में आए समस्त शिक्षक संकुल एआरपी को एक पौधा भेंट कर विद्यालय परिसर में स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रदीप मिश्रा, विजय बहादुर, अनुज वर्मा, विजय प्रताप सिंह, मंजू वर्मा, शशि वाला, प्रज्ञा, सोनम पटेल, कविता वर्मा, अंकित वर्मा, दीप्ति सिंह, अदिति भारती, रिचा चौधरी, सीता वर्मा, मंजू पांडे, अनुजा श्रीवास्तव, सोनम सोनी, पूनम वर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!