आरोपी को ही बना दिया जांच अधिकारी, जांच पर उठे सवाल जनकल्याण किसान एसोसिएशन ने पुनः की फर्जी स्कूल संचालन की निष्पक्ष जांच की मांग
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। यदि किसी प्रकरण में आरोपी अधिकारी को ही जांच सौंप दी जाए तो क्या निष्पक्ष जांच होना संभव है? यह आप खुद समझ सकते हैं। ऐसा ही मामला बाराबंकी जनपद में शिक्षा विभाग से संबंधित निकल कर सामने आया है। प्रकरण देवा विकासखंड में एक फर्जी तरीके से संचालित विद्यालय के संरक्षणकर्ता खंड शिक्षाधिकारी से जुड़ा हुआ है। आपको बताते चलें कि पूर्व से जनपद के फतेहपुर ब्लॉक में संचालित प्रेमा शांति निकेतन विद्यालय बिशुनपुर का संचालन वर्तमान में फर्जी तरीके से देवा ब्लॉक के ग्राम पवैयाबाद देवा-फतेहपुर रोड स्थित पवैयाबाद पेट्रोल पंप के पास मानक विहीन कमरों में खंड शिक्षा अधिकारी देवा एवं खंड शिक्षा अधिकारी फतेहपुर के संरक्षण में किया जा रहा है। जिसके संबंध में जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव द्वारा विगत 24 अप्रैल 2023 को श्रीमान महानिदेशक महोदय स्कूल शिक्षा निशातगंज लखनऊ,श्रीमान जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय बाराबंकी व श्रीमान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बाराबंकी को देकर कार्यवाही की मांग की गई थी।कोई कार्यवाई ना होने पर गत 05 मई 2023 को माननीय मुख्यमंत्री जी के जनसुनवाई पोर्टल पर संदर्भ संख्या 40017623019268 के मध्यम से शिकायत दर्ज कराकर प्रेमा शांति निकेतन विद्यालय के संचालक व संरक्षणकर्ता अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई थी। परंतु बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उक्त प्रकरण की जांच विद्यालय के संरक्षणकर्ता खंड शिक्षा अधिकारी को ही सौंप दी गई।फर्जी संचालित स्कूल के संरक्षणकर्ता खंड शिक्षा अधिकारी देवा द्वारा ना तो विद्यालय संचालन पर रोक लगाई गई ना तो दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोई निस्तारण ही किया गया। जबकि स्कूल संचालक द्वारा निरंतर कक्षाएं संचालित की जा रही है। आपको यह भी अवगत कराते चलें कि उक्त स्थान पर विद्यालय संचालक द्वारा पिछले वर्षाे से खंड शिक्षाधिकारी देवा राम नारायण यादव की मिली भगत से बिना किसी मान्यता के लिटिल एंजेल्स एकेडमी नाम से स्कूल का फर्जी संचालन इंटर मीडिएट तक किया जाता था।सूत्रों की माने तो वर्तमान में प्रेमा शांति निकेतन विद्यालय संचालक द्वारा सुबह से लेकर शाम 4रू00 बजे तक प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाओं का संचालन अलग अलग कक्षा वार किया जा रहा है। जिसके संबंध में पुनः चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 400 17623 020 140 पर शिकायत दर्ज कराते हुए उच्चस्तरीय टीम द्वारा जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। जिसकी जांच अपर सचिव जोन बनारस को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दी गई है। अब देखना यह होगा की उक्त विद्यालय संचालक एवं संरक्षणकर्ता खंड शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही की जाती है या फिर यहां भी ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती है।उधर जनकल्याण किसान एसोसिएशन ने कार्यवाही न होने तक आर पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दे दी है।संगठन के चेयरमैन ने बताया कि यदि इस प्रकरण को शिक्षा विभाग द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो गर्मी की छुट्टियों के बाद संगठन द्वारा रणनीति तैयार कर सभी अमान्य विद्यालयों व उनके संरक्षणकर्ता अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जायेगा अथवा संगठन हाईकोर्ट की शरण ले सकता है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

