बाबा स्कूल में ग्रीष्मकालीन समर कैंप में बच्चों को सुंदर आकृतियां बनाने का प्रशिक्षण दिया गया
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं
बिसौली। श्री देवराहा बाबा स्कूल में ग्रीष्मकालीन समर कैंप प्रशिक्षण के अंतर्गत क्ले मॉडलिंग में अध्यापिका नीलम मिश्रा, सुंदरी एवं गुंजन वार्ष्णेय ने बच्चों को सुंदर आकृतियां बनाने का प्रशिक्षण दिया। आकर्षक फूल, पत्ती, सब्जी देवी-देवताओं के प्रतीक एकदम प्राकृतिक से लगने वाली अन्य कलात्मक वस्तुएं जीवंत से प्रतीत होने वाले रंग बिरंगे खेल खिलौने आदि वस्तुओं का निर्माण कराया। निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्य मीनू एल बत्रा ने बच्चों के प्रयासों एवं शिक्षिकाओं की सराहना की। कैंप में अंशिका, विवेक पल्लवी, आर्यन, राहुल, सानवी, आलोक, अथर्व, बादल, आराध्या अभि, सार्थक आदि का प्रयास सराहनीय रहा। एक्टिविटी एवं समर कैंप इंचार्ज शारदा बबेजा ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण का महत्व समझाते हुए प्रेरित किया।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

