सुहेलदेव समाज पार्टी के महासचिव ने सभासद राजेश को दी बधाई

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

टिकैतनगर, बाराबंकी। नवनिर्वाचित निर्विरोध सभासद टिकैतनगर वार्ड नंबर 10 मोहल्ला राय साहब से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश प्रमुख मध्य के महासचिव सचिन सिंह ने अपने सहयोगी आलोक तिवारी के साथ शुक्रवार को टिकैतनगर आकर सभासद के घर पर सभासद राजेश शर्मा उर्फ फक्कड़ से मिलकर औपचारिक मुलाकात की। अपने निकटतम सशक्त प्रत्याशी से उप चेयरमैन एवम दो बार चेयरमैन पद का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी को मात देकर जो जीत दर्ज की है बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर उन्होंने जीत की बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में आप इसी तरीके से कार्य करते रहेंगे तो राजनीति में आप बहुत आगे बढ़ेंगे। सभासद राजेश शर्मा उर्फ फक्कड़ ने बताया कि किसी जाति और धर्म को ना देखते हुए हमने जमीन से जुड़ कर अपने लोगों की मदद की। इसीलिए सभी जाति धर्म के लोग आशीर्वाद स्वरुप हमें वोट देकर भारी बहुमत से जिताया है। मैं उन सभी लोगों ने जो विश्वास जताया है हम विश्वास टूटने नहीं दूंगा।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!