शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यूटा का ज्ञापन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा ब्लॉक कार्यकारिणी निन्दूरा ने जिला महामंत्री सत्येंद्र भास्कर व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील सैनी के नेतृत्व में लेखाधिकारी कार्यालय में ब्लॉक निन्दूरा के पटल प्रभारी की शिकायत के सम्बन्ध में जिला वित्त एवं लेखाधिकारी महोदय को सम्बोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा। उक्त ज्ञापन में शिक्षकों ने ब्लॉक निन्दूरा के पटल प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुये उक्त लिपिक के अमर्यादित व्यवहार को संज्ञान में लिए जाने के सम्बन्ध में वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र भेजा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त ज्ञापन को कार्यवाही हेतु आगे प्रेषित कर समस्याओं के जल्द निराकरण की बात कही है। इस अवसर पर यूटा महामंत्री सत्येन्द्र भास्कर, ब्लॉक अध्यक्ष सुशील सैनी, मंत्री उमाकांत, जिला महिला उपाध्यक्ष श्वेता सिंह आंसू, उपाध्यक्ष बाती शर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता, सत्य प्रकाश, हनुमान वर्मा, नरसिंह, राम चन्द्र सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

