साढ़े चार माह बाद सऊदी अरब सरकार ने भारत भेजा श्रमिक का शव मृतक की मां की प्रार्थना पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने विदेश मंत्री से मुलाकात कर दिया था पत्र

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सऊदी अरब में काम करने गए एक युवक की मौत के साढ़े चार माह बाद शव भारत आया है। सऊदी अरब सरकार ने केंद्र सरकार के हस्तक्षेप पर शव को भिजवाया है। तहसील हैदरगढ़ के ग्राम दुर्गा पुरवा मजरे बेहटा की रहने वाली राजकली ने जनवरी माह में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत को बताया कि उनका पुत्र 25 वर्षीय अनुज अपने रिश्तेदार राधेश्याम निवासी इंहौना जिला अमेठी के साथ सऊदी अरब कमाने गया था। राधेश्याम जहां काम करता था वहां से अनुज के काम करने के स्थान की दूरी करीब छह सौ किलोमीटर थी। अनुज डाकिल अल्जाफ नामक व्यक्ति के यहां काम करता था। डाकिल अल्जाफ के उपलब्ध कराए गए जिस मोबाइल नंबर से अनुज से बात होती थी उस नंबर पर दिसंबर माह से बात होनी बंद हो गई। राधेश्याम से संपर्क करने पर पता चला कि अनुज की मौत हो चुकी, लेकिन उसने शव नहीं देखा है। डा. वहाब के यहां शव रखा है। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि उन्होंने विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जय शंकर से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें पूरी बात बताई। विदेश मंत्री ने आष्वासन दिया और सऊदी अरब सरकार से बात की। कई स्तर पर वार्ता के बाद वहां की सरकार शव को अपने कब्जे में लेकर भारत भिजवाने के लिए राजी हुई। वहीं दूसरी ओर शव देश आने की उम्मीद लगाए बैठी मृतक की मां राजकली व पिता प्यारेलाल सहित अन्य परिवारजन ने आज अपने बेटे का अनुज का शव मिला तो सांसद उपेन्द्र सिंह रावत के साथ ही विदेश मंत्री व प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते दिखे। सांसद श्री रावत की उपस्थिति में सऊदी अरब से आये अनुज के शव के बक्शे को खोला गया व विधिवत दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, भाजपा नेता नवीन सिंह राठौर, सुशील जायसवाल, हंसराज यादव, शुभम सिंह, अन्तरिक्ष रावत, धरम राज पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!