विवाहिता पर लटकता मिला शव, पति पर लगा हत्या का आरोप
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
टिकैतनगर बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला कस्बा टिकैत नगर के मोहल्ला सरावगी का है। शुक्रवार देर रात यहां के निवासी अर्जुन की पत्नी सीमा का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता हुआ पाया गया था। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों थाना दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम चमरौली निवासी प्यारेलाल ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि लगभग 15 वर्ष पूर्व उनकी पुत्री की शादी अर्जुन पुत्र राम जी से हुई थी। लेकिन शराब का लती होने के कारण दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। आरोप है कि शराब के नशे में अक्सर मारपीट होती थी। इसी को लेकर अर्जुन ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की बात कह रही है। कोतवाल सुरेश कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है पीएम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी। मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

