पत्रकार को मातृ शोक, संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई दिग्गज

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार नपेन्द्र तिवारी की मां का निधन शनिवार सुबह राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हो गया। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। भाजपा विधायक दिनेष रावत, पूर्व विधायक बैजनाथ रावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पैतृक आवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। जानकारी के अनुसार कस्बा हैदरगढ़ निवासी नपेन्द्र तिवारी राजधानी लखनऊ से प्रकाषित एक हिन्दी दैनिक के स्थानीय संवाद्दाता हैं। उनकी मां शेषकुमारी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी जिनको इलाज के लिए राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह 8 बजे इलाज के दौरान उनकी मां का निधन हो गया। जैसे ही यह सूचना क्षेत्रीय लोगों मंे पहुंची तो सैकड़ो की संख्या में कस्बावासी व स्थानीय पत्रकार पहुंच करके अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रुप से हैदरगढ़ भाजपा विधायक दिनेष रावत, पूर्व विधायक बैजनाथ रावत, जिला पंचायत सदस्य रामभीख त्रिवेदी, किसान नेता रामचन्दर सिंह, सपा नेता विवेक मिश्रा, समाजसेवी एसपी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संतोष षुक्ला के अलावा हैदरगढ़ के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।  सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!