रामसनेहीघाट, बाराबंकी। बाइक से तहसील आ रहे लेखपाल को अज्ञात डम्फर ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल सीएससी रामसनेहीघाट लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक तहसील रामसनेहीघाट में तैनात तहसील कॉलोनी रामसनेहीघाट व मूल निवासी बाराबंकी देवेंद्र वर्मा पुत्र दिलीप चंद्र वर्मा बाइक से शनिवार को तहसील से अपने क्षेत्र में निकले थे क्षेत्रीय कार्य को निपटाने के बाद तहसील मुख्यालय बाइक से आ रहे थे तभी भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर भीखरपुर के निकट किसी अज्ञात डम्फर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया इसी बीच सूचना पाकर तहसील में ही तैनात राजस्व निरीक्षक नानकसरण, लेखपाल रामप्रकाश, अंबुज मिश्रा, अजयदीप सहित तमाम राजस्व कर्मियों का जमावड़ा अस्पताल में लग गया, डॉक्टरों ने घायल लेखपाल का प्राथमिक उपचार करते हुए उनके पैर में अधिक चोट होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

