चौकी प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा को दी विदाई
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बड्डूपुर, बाराबंकी। कुर्सी थाना अंतर्गत उमरा चौकी के प्रभारी रहे धर्मेंद्र नाथ मिश्रा स्थानांतरण के बाद रविवार को कुर्सी पुलिस के स्टाफ ने मिलकर उनकी विदाई की तो अपनो के बीच समय को बिताए पल याद करके काफी भावुक दिखे उनके आंखों से लगातार आंसू गिर रहे थे कुर्सी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने उन्हें ढांढस बंधाया। बता दें कि बाराबंकी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को एक लिस्ट जारी किया था जिसमें 22 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था। जिसमें कुर्सी थाने से दो उपनिरीक्षकों के तबादले हुए जिसमें उमरा चौकी प्रभारी रहे धर्मेंद्र नाथ मिश्रा की पदोन्नति करते उन्हें वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सफदरगंज की जिम्मेदारी मिली तो दूसरे इसी थाना अंतर्गत ओदार चौकी इंचार्ज रहे कामेश राज को ओदार से हटाकर चौकी प्रभारी लखैचा थाना सतरिख बनाया गया। विदाई के दौरान उप निरीक्षक वीपी सिंह, नवांगतुक उमरा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अतर सिंह, चक्रधर पांडेय, हेड कांस्टेबल मुनीर अहमद, सुरेन्द्र यादव, सौरभ सिंह, कांस्टेबल दीपक सिंह, राघवेन्द्र सिंह, जसवंत आदि पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

