10 शातिर अन्तर्राज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तारी
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
रामनगर, बाराबंकी। पुलिस टीम द्वारा 10 शातिर अन्तर्राज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात के अलावा लगभग 6 लाख रुपये नकदी समेत 3 अदद मोटर साइकिल और 5 तमंचा मय 7 अदद कारतूस बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक रामनगर थाना प्रभारी शिवनरायण सिंह व उपनिरिक्षक विशुन कुमार शर्मा, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, गजेन्द्र राम खरवार, जगत पाल और कान्सटेबल सूर्य प्रताप, विजय भान, बृजेश सिंह, मानवेन्द्र सिंह, नरेन्द्र यादव, राजकुमार यादव, हे.का. चालक बाल गोविन्द के साथ इलाके का भर्मण कर रहे थे तभी सूचना मिली कि ग्राम लोधौरा चौराहा के पास राजस्थान प्रान्त के कुछ लोग डेरा डालकर रहे है, जो संदिग्ध लग रहे है। जिस के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर लोगो से जानकारी की तो पता चला कि ये लोग बंजारा जाति के है और जानवरों को चराते है। पुलिस को शक होने लगा तो पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग जानवरो को चराने की आड़ में लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। तलाशी लेने पर इनके पास से लगभग 6 लाख रुपये नगद व सोने जेवरात के अलावा 2 अदद हथौड़ी, 2 अदद सरिया,1 अदद,1 सडसी,1 अदद राड और 3 मोटरसाइकिले बरामद किया है। पकड़े गये अभियुक्तों के नाम राजू, व गुड्डू उर्फ शंकर पुत्रगण अजियारी चंदेल, अजय पुत्र सूरजमल गौरसिया चौहान, रमेश पुत्र तेजा चंदेल, बहादुर पुत्र हजारी चंदेल, मोहर सिंह पुत्र हीरालाल, जगदीश पुत्र कालू राजपूत, राजू पुत्र गेमा डायमा, शोपाल पुत्र गंगा राम बंजारा और विजय सिंह पुत्र स्व. नाथूराम गोड़ ठाकुर है, ये सभी लोग राजस्थान प्रदेश के जनपद बूंदी के रहने वाले बताये जा रहे है। इसमें से विजय नाम का अभियुक्त गैंग का लीडर बताया जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी राजस्थान के रहने वाले है और बंजारा जाति से आते है। ये लोग जानवरो को चराने के बहाने लोगो के घरों में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देते है। उन्होंने ये भी बताया कि गिरोह का एक सदस्य मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट बदलकर विभिन्न स्थानों की रेकी कर अपने साथियों को बताता था। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा टीम बनाकर जनपद बाराबंकी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। अभियुक्तगण द्वारा रात्रि में छत के रास्ते घर में प्रवेश कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर जेवरातों को चलते फिरते हुए रास्ते में बेचकर रुपयों को आपस में बाट लिया जाता है। आरोपियों ने रामनगर, मोहम्मदपुर खाला, फतेहपुर, बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत कुल 10 चोरी की घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है। पुलिस ने सभी शातिर चोरों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।

शातिर चोरों पर दर्ज है कई मुकदमें
बाराबंकी। पकड़े गये शातिर चोर बहादुर पुत्र हजारी चंदेल व गुड्डू उर्फ शंकर पुत्र अजियारी चंदेल निवासी ग्राम सूतडा थाना डाबी जनपद बूंदी (राजस्थान) पर आपराधिक इतिहास रहा है इनके ऊपर राजस्थान के जनपद बूंदी के कई थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने ये भी बताया कि पकड़े गये चोरों के जनपद में किस किस से संबंध है इसके बारे में जानकारी के लिये टीम लगाई गई है जल्द ही इसका भी खुलासा किया जायेगा।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

