रोजगार सेवकों ने सौपा ज्ञापन

मोहर्रम अली उर्फ अनवर संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा (एसएम न्युज24 टाइम्स) 7860405035

हैदरगढ़, बाराबंकी। ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी सिद्धौर को अपनी समस्याओं से संबंधित चार सूत्री ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। खंड विकास अधिकारी को दिए ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने एपीओ लॉगिन से मास्टर रोल न जारी करने और ग्राम रोजगार सेवकों के लॉगिन से ही मास्टर रोल जारी करने की मांग की है। रोजगार सेवकों ने मनरेगा से संबंधित कार्य अधिकृत अधिकारी कर्मचारी से ही करवाने की मांग की है। रोजगार सेवकों ने मनरेगा संबंधित कार्य मुंशी से न करवाने की मांग की है। इस दौरान महेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, गयाप्रसाद, मायाराम, अवधेश कुमार, कमल किशोर, धर्मराज, चंद्रावती, अनीता देवी, रजनी देवी, निशा मौर्य, अमरनाथ और श्याम बिहारी आदि लोग मौजूद रहे।मोहर्रम अली उर्फ अनवर संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा (एसएम न्युज24 टाइम्स) 7860405035

Don`t copy text!