अग्निकांड पीड़ितों को तिरपाल बांटा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
रामनगर, बाराबंकी। ग्राम पंचायत लोधौरा के मजरे गजपतीपुर में हुए अग्निकांड से प्रभावित छ परिवारों को व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा तिरपाल बांटा गया। महादेवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने गांव पहुंचकर पीड़ितों को सांत्वना दी और 6 परिवारों में तिरपाल देकर कहा यह धूप से बचाएगा। उनके इस कार्य की सराहना की जा रही है।उनके साथ कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कमलेश अवस्थी, महेश कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे। इसके पुर ग्राम प्रधान द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी। अभी तहसील से कोई राहत नहीं मिल सकी है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

