वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फिर दौड़ाई स्थानांतरण एक्सप्रेस एक निरीक्षक 11 उप निरीक्षक 17 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी स्थानांतरित
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह ने जनपद में लचर पचर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बार फिर स्थानांतरण एक्सप्रेस दौड़ दौड़आते हुए एक निरीक्षक 11 उप निरीक्षक 17 मुख्य आरक्षी व आरक्षी गण के इधर-उधर स्थानांतरित करते हुए निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल स्थानांतरण हुए आदेशों का पालन करें I
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक दिगंबर सिंह को जो थाना कोतवाली सहसवान से लाइन हाजिर हुए थे उन्हें निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली दातागंज उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह को थाना मुजरिया से थाना हजरत पुर मनोज कुमार को पूर्व में थाना बिनावर से थाना उसावा किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें बिनावर में ही तैनात किया है उप निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा संजय सिंह पुलिस लाइन से थाना जरीफनगर अरविंद कुमार थाना सहसवान से उसहैत अजीत सिंह पुलिस लाइन से हजरत पुर बलवीर सिंह हजरत पुर से पुलिस चौकी बुध बाजार प्रभारी बिसौली शैलेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी चौकी बुध बाजार बिसौली से थाना जरीफनगर विनोद कुमार थाना कोतवाली सहसवान संजय गौर बिल्सी महिला उप निरीक्षक अमृत्य सरदार महिला थाना सेल से महिला बाल सुरक्षा एवं संगठन पद पर स्थानांतरित करते हुए 17 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी गणों को इधर उधर थाना कोतवाली में स्थानांतरित किया है स्थानांतरित किए गए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल स्थानांतरित हुए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करें I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

