वर्षों से लगने वाला उर्स जमीनी विवाद के चलते नहीं लग पा रहा है दर्जनों लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं
बिसौली। बगरैन में कई वर्षों से लगने वाला उर्स जमीनी विवाद के चलते नहीं लग पा रहा है। इससे मुस्लिम समाज में रोष है। चार दर्जन से अधिक लोगों ने तहसील में धरना दिया और एसडीएम को ज्ञापन देकर मेला लगवाने की गुहार की।

यहाँ बता दें कि तहसील की ग्राम पंचायत बगरैन में स्थित ईदगाह पर कई वर्षों से उर्स का मेला लगता हुआ चला आ रहा है लेकिन इसी समाज के एक व्यक्ति ने अपनी जमीन बताते हुए इस बार उर्स का मेला लगाने से मना कर दिया । बताते हैँ की इस जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है । मेला न लगने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। तहसील में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान करते हुए उर्स का मेला लगवाने की गुहार लगाई है ।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

