मसौली पुलिस ने डेढ़ दर्जन से अधिक गोवंशो को बरामद किया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

पुलिस को देख डीसीएम मे बैठे दो तस्कर तो फरार

मसौली बाराबंकी। तमाम पाबंदियों के बावजूद भी गोवंश तस्करों का आतंक थम नहीं रहा है। मसौली पुलिस ने सोमवार को सहाबपुर टोल प्लाजा से पहले राजस्थान नंबर की एक डीसीएम को पकड़ कर वध के लिए जा रहे डेढ़ दर्जन से अधिक गोवंशो को बरामद किया पुलिस को देख डीसीएम मे बैठे दो तस्कर तो फरार हो गये लेकिन पुलिस ने चालक व उसके एक साथी को दबोच लिया है पुलिस ने बरामद पशुओं को पिपरौली गौआश्रय स्थल के सुपुर्द कर दिया है ।
सोमवार को मसौली पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान प्रांत की डीसीएम जो तिरपाल से पुरी तरह ढकी हुई है जिसमे गौवंशीय पशु लदे हैै जो तस्करी कर सीतापुर के तम्बौर कस्बे से सिवान जा रहे है मसौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाइवे पर स्थित सहाबपुर टोल प्लाजा से पहले आ रही डीसीएम नंबर आर जे 25 जी ए 5738 को रोककर देखा तो पुलिस दंग रह गयी। डीसीएम मे भूसे की तरह भरे 20 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर पिपरौली गौआश्रय स्थल के सुपुर्द कर दिया है जिसमे 10 गाय एक बच्छया व 9 साँड़ शामिल है। खास बात यह है कि जब-तक पुलिस डीसीएम चालक और तस्कर को दबोचने के लिए क़दम बढ़ाते उससे पूर्व डीसीएम मे बैठे दो तस्कर मौके से भाग निकले और पुलिस ने डीसीएम चालक जलाल व मनोज महतो को हिरासत मे ले लिया है। पुलिस की गिरफ्त मे आये अभियुक्तों ने बताया कि गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर तम्बौर से सिवान ले जा रहे थे।
बहरहाल मसौली द्वारा बरामद प्रतिबंध जानवरों की बरामदगी के बाद एक बार फिर सच सामने आ गया कि तमाम पाबंदियों के बावजूद भी गोवंश तस्करों का आतंक थम नहीं रहा है। वही बीते कई दिनों से जनपद मे राजस्थान के बंजारा समाज के लोग गौवंशीय पशुओं को इकट्ठा करते है और चराने का बहाना बनाते है कही न कही इन राजस्थानी लोगो का तस्करी मे हाथ होने से इंकार नही किया जा सकता हैं ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!