प्रधानमत्री आवास दिखाकर सरकारी धनराशि को हड़पने की शिकायत…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। ब्लैककर्मियों से सांठ गांठ कर नवनिर्मित मकान को प्रधानमत्री आवास दिखाकर सरकारी धनराशि को हड़पने की शिकायत ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से की है। मसौली ब्लाक के ग्राम बाबा का पुरवा मजरे सैदाबाद निवासी मनीराम प्रवेश कुमार व पूनम ने सीडीओ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बाबा पुरवा निवासी लक्ष्मी नरायण पुत्र रामबली ने ग्राम चंदवारा स्थित अपनी कृषि योग्य भूमि गाटा संख्या 676 रकबा 204 हे0 को 20 लाख मे बेच कर बराबर से दो मकान माह अक्टूबर मे बनवाया। लेकिन ब्लाक के अधिकारियों एव कर्मचारियों से साठ गांठ कर वर्ष 2023 के मार्च अप्रैल मे प्रधानमंत्री आवास का पैसा निकालकर पूर्व मे बने मकान पर आवास का नाम अंकित करा दिया। शिकायत कर्ताओ ने सीडीओ से मामले की जाँच कराने की मांग की है ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!