किसान सम्मान निधि के कैम्प में नही पहुंचते सचिव व लेखपाल
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
रामनगर, बाराबंकी। किसान सम्मान निधि के कैंप तो लग रहे है लेकिन किसानो को कोई लाभ नहीं मिल रहा। कृषि विभाग के लोग रहते है मगर ब्लॉक के सचिव व लेखपाल नही रहते जिससे उनसे संबंधित कार्य नहीं हो पाता। लापरवाही किसानो पर भारी पड़ रही है। इन दिनों सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायतो मे किसान सम्मान निधि प्राप्त करने में आ रही दिक्क़तो को हल करने के लिए कैंप लग रहे है।रामनगर व सूरतगंज दोनो ब्लाको मे तहसील के लेखपाल नहीं पंहुच पा रहे है।सचिव भी किसी किसी ग्राम पंचायत मे नहीं रहते । कृषि विभाग के लोग रहकर अपना कार्य करते मगर खतौनी सत्यापन के बिन नए लोगो को लाभ नहीं मिल पा रहा।वैसे ग्रामीण यह भी कहते सुने जा रहे है कि कैम्पो का प्रचार प्रसार ठीक से नहीं हो रहा जिससे गांव के तमाम लोग जान ही नही पा रहे। इन कैम्पो के व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता बनी है। 10 जून तक यह अभियान है जो जरूरत के अनुसार 16 तक भी चल सकता है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

