समाधान दिवस में तहसीलदार अशोक सैनी सीओ पवन कुमार व कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने फरियादियों की समस्याएं सुनी

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। समाधान दिवस में तहसीलदार अशोक सैनी, सीओ पवन कुमार व कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दो समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।                                       कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में जनशिकायतों का निस्तारण किया गया। गांव करखेड़ी निवासी उदयपाल ने आरोप लगाया कि भूमि का बैनामा होने के बाद दबंग जमीन पर कब्जा नहीं लेने दे रहे हैं। नगर के बद्रीप्रसाद कालोनी निवासी भगवानस्वरूप ने गांव परौली निवासी अतुल पर एक लाख रुपये उधार लेने के बाद वापस न करने की शिकायत की। आरोप है कि अतुल रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। गांव सहावर शाह की ग्राम प्रधान ने गौशाला निर्माण में 25 ट्राली मिट्टी डलवाने की अनुमति मांगी। वहीं ग्राम सिरतोला के सुल्तान सिंह ने दबंगों द्वारा मेढ़ तोड़ने की शिकायत की।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

 

Don`t copy text!