तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा, मुकदमा दर्ज

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मोहम्मदपुर खाला, बाराबंकी। तालाब भूमि पर अवैध मकान बनाना एक व्यक्ति को महंगा साबित हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर अवैध कब्जा करने वाले पर थाने में लोक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहरा के मोहारी गांव में स्थित तालाब गाटा संख्या 773/1.528 हेक्टेयर ग्राम भटुवामऊ में खतौनी 1425 से 1430 की खाता सँख्या 696 पर6.1श्रेणी 6.1आकृषक भूमि जलमग्न तालाब दर्ज है।लेखपाल के अनुसार इसी गाटा संख्या पर लगभग 0.020 हेक्टेयर पर मोहम्मद पुत्र अब्दुल करीम ने 20 बाई तीस फुट पर पक्का आवास तथा शेष भाग पर तीन शेड रख कब्जा कर लिया है। जिससे सरकार की क्षति हुई है। लेखपाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने मोहम्मदपुर खाला स्थानीय थाने में लोक समाप्त हनन का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!