ऑटो चालक ने कुएं से कुत्ते को बाहर निकाल बचाया सभासद अश्वनी शर्मा ने कुआं ढकने की की प्रशासन से मांग
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। एक कुत्ता दो दिन तक वाल्मिकी नगर वार्ड के माल गोदाम रोड स्थित एक पुराने कुएं में पड़ा रहा। वह भूखा और भींगा हुआ चिल्ला रहा था। रविवार की सुबह अगर किशन चौरसिया की नजर उस पर न जाती तो शायद उसे इस हालत में कुछ और दिन गुजारने पड़ते और मर भी जाता। लेकिन खुशकिस्मती से किशन चौरसिया ने सभासद अश्वनी शर्मा को बताया। जिसके बाद सभासद अश्वनी शर्मा ने फौरन फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी और फायर स्टेशन के चीफ फायर ऑफिसर राज प्रकाश राय से बात की। उन्होंने मौके पर बचाव दस्ता टीम भेजा। फायर की टीम पहुंचते ही पीरबटावन के सट्टी बाजार निवासी ऑटो ड्राइवर मो सलमान ने हिम्मत दिखाते हुए बिना डरे कुंए में उतरने का फैसला लिया। उनके प्रयास की सराहना करते हुए फायर टीम ने उन्हें सुरक्षा के नियम बताए। उसके बाद सलमान कुंए में उतारे। उन्होंने नन्हें कुत्ते को सकुशल, सुरक्षित बाहर निकाला। दुबले और भूरे रंग के कुत्ते को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी लेकिन ऐहतियात के तौर पर इसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने इसे स्वस्थ बताया। सभासद अश्वनी शर्मा ने बताया कि वार्ड निवासियों का कहना था कि कुएं में अक्सर हादसे होते रहते है। कुंए पर रखा ढक्कन चोरी हो जाने से एक बड़ी विकराल समस्या बनी हुई है। अश्वनी शर्मा ने प्रशासन से नगर के सभी खुले कुंओं को ढंकने की मांग की है। जिसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी से मिलकर समस्या का निस्तारण कराएंगे। इस मौके पर फायर टीम सदस्य चंद्रधर दुबे, कुंवर बहादुर सिंह, संजय सिंह, अनूप सिंह, वीरेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, कौशलेंद्र शाक्य, प्रिंस शुक्ला एवम स्थानीय लोगों में सुमित जायसवाल (एड), नमन गुप्ता, विक्की अरोड़ा, सोनू शर्मा, बबलू राइन, मो मुजीब, सिराज, करन बाल्मिकी, अनूप तिवारी, संचित यादव, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

