दरियाबाद, बाराबंकी। दरियाबाद के गांव की महिला ने घर में घुसकर अश्लीलता का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर गांव के व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामलें की जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है। दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसका पति गुजरात मे काम के सिलसिले से रहता है। वह घर पर अकेले तीन वर्षीय बच्चे के साथ रहती है। बीती रात करीब 11 बजे वह घर पर सो रही थी। तभी दरवाजे की कुंडी खोलकर गांव का व्यक्ति घुस आया और उसके साथ बुरी नियत से अश्लील हरकत करने लगा। जागने पर विरोध किया और आरोपी को पकड़कर बाहर ले आई। बाहर पहुंचकर ग्रामीणों को एकत्र किया। इस दौरान आरोपी भाग निकला। आरोपित पूर्व प्रधान का भाई बताया जाता है । महिला ने थाने पहुंच पुलिस को तहरीर दी है। मामलें की जांच की बात पुलिस कह रही है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सरोज ने बताया कि मामलें में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
Related Posts

