नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने सोमवार को बैठक कर कर्मचारियों के पेंच कसे
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं
बिसौली। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद ने सोमवार को ताबड़तोड़ बैठकें कर कर्मचारियों के पेंच कसे। श्री अहमद ने इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। जीत की तिकड़ी लगाने वाले चेयरमैन अबरार अहमद सोमवार को सुबह दस बजे अपने कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले विभिन्न पटलों पर तैनात लिपिकों की बैठक ली। इसके बाद जलकल, पथप्रकाश व सफाई विभाग में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ बैठक की। श्री अहमद ने कहा कि साफ सफाई, पेयजल व पथप्रकाश की व्यवस्धाएं चाक चौबंद होना चाहिए। मनमानी या लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को किसी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी है। वे व्यक्ति विशेष की खातिर नगर की जनता को असंतुष्ट नहीं कर सकते। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक मशकूर खां, राजस्व लिपिक राजीव कुमार, यशोदानंदन, विकास बाबू, सनी सागर, शफी मौ.,सफाई नायक राजेश बाबू, अजय बाबू, धर्मपाल, सुरेन्द्र कश्यप, मुकेश शर्मा, अनुपम मिश्रा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

