44 स्पोर्ट्स हॉस्टल में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनेंगे कोच 50 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, 1.50 लाख प्रतिमाह मिलेगा मानदेय

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चन्द्र यादव द्वारा बताया गया कि प्रदेश में विभिन्न जनपदों व मण्डलों में स्थापित 44 स्पोर्ट्स हॉस्टल में उत्कृष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता के दृष्टिगत 50 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय रू0 1.50 लाख प्रतिमाह पर तैराकी, वॉलीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, हैण्डबाल, जूडो एवं तीरदांजी खेल में रखा जाना है। उक्त के क्रम में प्रदेश एवं जनपद के उन अन्तर्राष्ट्रीय खेलों जैसे-ओलम्पिक गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एवं वर्ल्ड कप एवं वर्ल्ड चौम्पियनशिप ( प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होने वाली) में प्रतिभाग किया हो जिनको योग्य मानते हुए उपरोक्त प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को वरीयता दी जायेगी अथवा पद्मश्री खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचन्द पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़, प्रशिक्षक अथवा ऐसे प्रशिक्षक जिन्होने ओलम्पिक गेम्स, विश्वकप, एशियन गेम्स व कामनवेल्थ गेम्स में सम्मिलित भारतीय टीम को प्रशिक्षण दिया हो, को योग्य मानते हुए प्रशिक्षण हेतु आबद्ध किये जाने की कार्यवाही की जानी है। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षकों को मान्यता प्राप्त विश्वविधालय से न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक उ0प्र0 के समस्त जनपदों के जिला खेल कार्यालयों अथवा मण्डल स्तर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालयों से निर्धारित प्रोफार्मा प्राप्त कर जिला खेल कार्यालयों पर 03 प्रतियों में क्षेत्रीय खेल कार्यालयों पर 02 प्रतियों में 06 जून तक अवश्य जमा कर दें।  सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!