मजदूर के जान की आफत,दबँगों ने सरेराह मजदूर को गंदी गंदी गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। हल्का लेखपाल के कहने पर गौशाला लकड़ी पहुंचाने वाले मजदूर के जान की आफत आ गयी है दबँगों ने सरेराह मजदूर को गंदी गंदी गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे है दबँगाई से सहमे मजदूर ने थाना सफदरगज मे तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।
मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बौर का है अम्बौर के मजरे किशुनपुर में तालाब के किनारे ग्राम समाज की भूमि पर लगा शीशम का पेड़ एक वर्ष पूर्व गिर गया था जिसे गाँव के हीं दबँग एव सरहंग रामपाल पुत्र मनाऊ ने काट कर उठा रहे थे जिसकी जानकारी होने पर मौक़े पर पहुंचे हल्का लेखपाल महेश प्रसाद वर्मा ने लकड़ी को अपने कब्जे मे लेते हुए लाला का पुरवा निवासी मजदूर संदीप कुमार पुत्र निहोरे से ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी मे गौशाला मे रखवा दिया ।गौशाला लकड़ी पहुंचाने पर भनवापुर निवासी नितिन उर्फ़ बघेल यादव पुत्र प्रयागदीन ने घर पर आकर गाली गलोच करतेहुए जान से मारने की धमकी दी है । शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

