नाबालिग पुत्री को लेकर साले बहनोई फरार
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
दोनों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज मामला दो संप्रदाय का होने के कारण पुलिस जांच में जुटी
सहसवान। बदायूं मेरठ राज्य मार्ग सीमा पर स्थित थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलहरी से पशुओं का गोबर डालने गई एक नाबालिग बालिका को साले बहनोई बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गए घटना की थाना कोतवाली में साले बहनोई के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है मामला दो संप्रदाय का जुड़ा होने से पुलिस जांच में जुट गई है I जानकारी के मुताबिक ग्राम सिलहरी निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा था मजदूरी के वास्ते वह दिल्ली गया हुआ था परिवार में उसकी पुत्री पत्नी एवं अन्य परिजन घर पर ही थे कि ग्राम के ही एक व्यक्ति के यहां चंदनपुर निवासी पप्पू यादव पुत्र शिशु पाल यादव का साला ब्रजमोहन यादव पुत्र बनवारी यादव निवासी ग्राम छोकर पुर थाना मुजरिया का आना जाना था उपरोक्त साले बहनोई काफी समय से अपने रिश्तेदार के घर आकर रिश्तेदार के पड़ोसी परिवार की एक 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर 25 मई को 9:00 बजे के लगभग उस समय भगा ले गए जिस समय उपरोक्त युवती घर के पशुओं का गोबर डालने के लिए सड़क पर गई थी जब वह काफी देर तक लौट कर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि उपरोक्त पप्पू उसका साला बृजमोहन यादव युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं युवती के परिजनों ने जब ब्रजमोहन से युवती के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया तथा जान से मार देने की धमकी तथा गाली गलौज देते हुए कहा कि अगर रिपोर्ट लिखाने का प्रयास किया उसके अंजाम बुरे होंगे पीड़ित ने साले बहनोई के विरुद्ध थाना कोतवाली सहसवान में अपराध संख्या 311 वर्ष 2023 धारा 363 120b 504 506 मैं नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से ले कर जांच प्रारंभ कर दी है I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

