बड़ागांव मे आशा बहुओं की बैठक आयोजित ….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। मंगलवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे आशा बहुओं की आयोजित बैठक मे आशा बहुओं को आयुष्मान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए घर घर जाने के लिए कहा गया इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी विकास पाण्डेय ने योजना के लाभ को जन जन तक बात पहुंचाने की अपील की। उल्लेखनीय हो कि आयुष्मान भारत योजना के प्रति रुचि ना होने की वजह से अधिकांश लोगों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं जबकि प्रशासन द्वारा भरसक प्रयास किया जा रहा हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आयुष्मान योजना का लाभ लें। आयुष्मान योजना के तहत गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग पांच लाख तक का मुफ्त इलाज कार्ड से करा सकते हैं। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड मान्य हैं।
योजना को धरातल पर लाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए वर्तमान समय में ग्राम पंचायत स्तर पर आयुष्मान कार्ड पंचायत भवनो मे पंचायत सहायको द्वारा बनाये जा रहे हैं । मंगलवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे आयोजित बैठक मे आशा बहुओं से ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनवाने मे सहयोग की अपील की । इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, ग्राम पंचायत अधिकारी शैलजा तिवारी, सीएचओ सोनम, पंचायत सहायक मोनिका वर्मा आशा संगिनी प्रतिभा वर्मा, आशा बहु सुनीता नाग, गायत्री यादव, रेशमा यादव, अंजू रस्तोगी, विमला गौतम आदि मौजूद रही।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

