कन्या सुमंगला योजना के रजिस्टेªशन हेतु लगाया कैम्प विकास खण्ड दरियाबाद व पूरेडलई हुआ कार्यक्रम

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

बाराबंकी। विकास खण्ड दरियाबाद एवं पूरेडलई में कन्या सुमंगला योजना के रजिस्टेªशन हेतु कैम्प लगाया गया। इस दौरान नवीनतम आवेदकों का निःशुल्क रजिस्टेªशन कराया गया। इस मौके पर बाल संरक्षण इकाई की सामाजिक कार्यकत्री प्रियंका रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बेटियों के लिये कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से प्रदेश की बेटियों को 15000 रुपये दिये जायेंगे। जिसके अन्तर्गत इस योजना का लाभ 1 अप्रैल 2019 के बाद जन्म लेने वाली उन सभी बेटियों को लाभान्वित किया जायेगा। सुश्री रावत ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना की राशि बेटी के जन्म के उपरान्त पहली किस्त दी जायेगी। जिसकी अन्तिम किस्त कन्या स्नातक की कक्षा में प्रवेश के दौरान दी जायेगी। इस मौके पर प्रमुख रुप से ममता देवी, गोविन्द प्रसाद शर्मा, नीरज, उदय वीर, अभिषेक ने दोनो विकास खण्डो पर लाभार्थियों के फार्म भरवाने में सहयोग किया तथा उक्त योजना की विस्तृत जानकारी दी।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

 

Don`t copy text!