श्री मद्भागवत कथा के छठे दिन नंदगांव में होने वाली रासलीलाओं का वर्णन किया गया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली - बदायूं 8273974747

बिसौली। दौलतपुर गोंटिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन नंदगांव में होने वाली रासलीलाओं का वर्णन किया गया। प्रख्यात कथावाचक छबीली शरण महाराज ने किशोरावस्था में कान्हा की लीलाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु की लीलाओं को समझना किसी के वश में नहीं है। किशोरावस्था में पहुंचते पहुंचते कन्हैया ने नंदगांव के अलावा दूरदराज के गांवों के लोगों को भी अचंभित कर दिया था। चरवाहा बनकर गायों को चराना, गोपियों के साथ रास रचाना और माखन चोरी कर खुद खाना तथा मित्रमंडली को भी खिलाना जैसे बालक कृष्ण की दिनचर्या में शामिल हो गया था। महाराज जी ने कहा कि गुरू एक शब्द मात्र ही नहीं वरन शिष्य के साथ उसका आत्मिक जुड़ाव है जो सिर्फ महसूस किया जा सकता है। कथा के दौरान सीए संजय गुप्ता, सीए आकांक्षा जैन, टैक्स एड.अजय कुमार गुप्ता, प्रीति गुप्ता, डा. मनोज माहेश्वरी, सुधीर गुप्ता, नीलम, प्रदीप, अनीता, ममता, मनोज टाटा, प्रवीण, वासवी, अभिनव आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली – बदायूं 8273974747

Don`t copy text!