शाखा प्रबंधक ने की एलआईसी अभिकर्ताओं के साथ गोष्ठी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली नगर के दबतोरी रोड स्थित एलआईसी मिनी ऑफिस बिसौली पर बदायूँ से आये नवागत शाखा प्रबंधक बदायूँ रजत श्रीवास्तव के साथ सीएलआईए एसपी शर्मा द्वारा अपने अभिकर्ताओं की मीटिंग की गयी। गत वर्ष के उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी अभिकर्ताओं को बधाई दी गयी। शाखा प्रबंधक रजत श्रीवास्तव ने अभिकर्ताओं से संवाद किया व उनको मोटिवेट किया। उन्होंने अभिकर्ताओं में काम के प्रति नई ऊर्जा जाग्रत की। सीएलआईए एसपी शर्मा व ऋषि पाल सिंह द्वारा अभिकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया गया और एलआईसी के प्लान्स के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। सभी अभिकर्ताओं से इस वर्ष अधिक से अधिक कार्य करने की सलाह दी गयी। अभिकर्ताओं को अधिक से अधिक कार्य करने की प्रेरणा के साथ-साथ क्लब मेंबर व लक्ष्य प्राप्ति के लिए सुझाव दिए गए। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रजत श्रीवास्तव,सीएलआईए एस.पी.शर्मा,ऋषि पाल सिंह,मुनेश चंद्र,प्रमोद मिश्रा,राज मिश्रा,अरुण कुमार,अरविंद कुमार,रजनीश शर्मा,घनश्याम,रमाकांत शर्मा,धर्मेंद्र मौर्य,खुशाली राम,विजय बाबू, आदि अभिकर्ता उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

