वृद्ध विधवा को देवर की पत्नी ने भाइयों एवं पति के साथ संपत्ति हथियाने के उद्देश्य मारपीट कर घर से निकाला पीड़िता ने मुख्यमंत्री के आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हुए सुरक्षा की मांग

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर निवासी एक विधवा वृद्धा श्यामा विधवा पान सिंह ने मुख्यमंत्री आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हुए मृतक देवर के पुत्र दिनेश की पत्नी उसके मायके के भाई एवं पिता द्वारा संपत्ति हत्याई जाने के उद्देश्य प्रताड़ित एवं मारपीट कर घर से निकाले जाने की शिकायत करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के साथ ही सुरक्षा का प्रबंध किए जाने की मांग की है l
आईजीआरएस पर की गई शिकायत में वृद्धा श्यामा ने बताया कि उसकी उम्र 72 साल है उसका पति कि 4 माह पूर्व मृत्यु हो गई थी मृत्यु होने के उपरांत मेरे देवर कलेक्टर से की मृत्यु के उपरांत उसका एकमात्र पुत्र दिनेश आवारा था अपने जीवन काल में ही वह अपनी सब संपत्ति ऐसो आराम में हार गया था उसने अपनी संपत्ति देश डाली संपत्ति बेच जाने के उपरांत कई शौक के चलते उसकी मृत्यु हो गई मृत्यु उपरांत दिनेश की पत्नी राजकुमारी की निगाह मेरी संपत्ति पर लग गई मेरे कोई पुत्र नहीं है सिर्फ दो पुत्रियां है जिनकी शादी हो चुकी है जो यदा-कदा मेरी सेवा करने के वास्ते घर आती रहती हैं परंतु राजकुमारी उसके भाई संजू रवि पुत्र का प्रेमपाल प्रेमपाल पुत्र शंकरलाल निवासी ग्राम बसतोही सीकरी थाना जरीफनगर के साथ साथ करके मेरा उत्पीड़न कर रही है उपरोक्त लोग एक राय होकर मेरे साथ मारपीट गाली-गलौज करते रहते हैं तथा कहते हैं तू यहां से चली जा नहीं तो तुझे जान से मार देंगे मैंने उपरोक्त लोगों से कहा मैं अपने पति की संपत्ति जो मुझे विरासत में मिली है उस पर रह रही हूं उस पर मेरा कब्जा है उपरोक्त लोग किसी भी कीमत पर मेरी संपत्ति मकान तथा विरासत में मिले साडे तीन बीघा भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि अगर तू यहां से नहीं जाएगी तो हम किसी भी दिन तेरी हत्या कर देंगे I उपरोक्त महिला राजकुमारी का कई अपराधी किस्म के लोगों का घर पर आना जाना है जिससे वह भयभीत हो गई है l
प्रार्थिनी ने आइजीआरएस पोर्टल पर बताया कि उसे आंखों से कम दिखाई देता है चलने फिरने में भी वह अक्षम है अक्सर बीमार रहती है उपरोक्त लोगों ने 7 जून को मेरे घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा मेरे घर में ताला डालकर मुझे घर से धक्के देकर बाहर कर दिया मैं मारी मारी घूम रही हूं मेरा कोई सहारा नहीं है थाना कोतवाली में भी मैंने प्रार्थना पत्र दिया था परंतु मेरी किसी ने नहीं सुनी इस कारण में अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए उपरोक्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग कर रही हूं अगर उपरोक्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो यह लोग मेरी हत्या कर सकते हैं अगर मेरी हत्या हुई तो उपरोक्त लोग ही जिम्मेदार होंगे I
पीड़िता ने आइजीआरएस मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार करते हुए उपरोक्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!