38 वर्षीय युवक की जहरीले सर्प के डसने से मौत
, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। बुधवार की सुबह शौच के लिए गये 38 वर्षीय युवक की जहरीले सर्प के डसने से मौत हो गयी। आकस्मिक मौत की सूचना मिलते ही गाँव में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम अनूपगंज में निवासी 38 वर्षीय सिद्धनाथ त्रिपाठी बुधवार की सुबह बाहर शौच के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय उन्हे एक जहरीले सर्प ने डस लिया।युवक दौड़ते हुए घर पहुंचा गांव वालों व घर वालों को सांप के काटने की जानकारी दी। परिजनों ने आनन-फानन स्थानीय डाक्टर के पास ले गए जहां से उसको बाराबंकी ले जाने लगे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर युवक के अचानक मौत से घर एव गांव में कोहराम मच गया।
, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

