हास्य कवि प्रवीण अग्रवाल नादान को महाकवि तुलसीदास की जन्मस्थलीय सोरों में हुए विशाल साहित्यिक सम्मेलन सम्मानित किया गया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। नगर निवासी हास्य कवि प्रवीन अग्रवाल “नादान” को महाकवि तुलसीदास की जन्मस्थली सोरों में हुए विशाल साहित्यिक सम्मेलन में सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान उन्हें उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए मिला है। सोरों में संत तुलसीदास साहित्यिक संस्थान के संयोजक विपिन शर्मा ने शाल ओढ़ाकर प्रमाण पत्र प्रदान कर किया। इस साहित्यिक महाकुंभ में भारतवर्ष के 500 से अधिक कवियों और कवियित्रियों ने प्रतिभाग किया है। प्रवीन अग्रवाल को सम्मानित किए जाने से नगर के साहित्य प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर कवि अविजीत, विजय कुमार सक्सेना, राजीव उपाध्याय, श्याम अग्रवाल, साहू सावेंद्र, सौरभ गुप्ता, अनुपम वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!