गंगा एक्सप्रेस वे के ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। गंगा एक्सप्रेस वे के ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से मानक से अधिक गहराई से मिट्टी उठान को लेकर गांव कल्यानपुर के ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त ठेकेदार 25 फिट से अधिक गहराई से न सिर्फ स्वयं मिट्टी उठवा रहा है बल्कि गांव के प्रधान व ठेकेदारों से पैसे लेकर मिट्टी उठवा रहा है। ज्ञापन देने वालों में गांव निवासी मुन्नालाल, मुकीम, किशनपाल, राजपाल, विश्नू, मेवाराम, चंद्रभान, ब्रजेश, बांकेलाल, यशपाल आदि प्रमुख रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

