इंडेन गैस एजेंसी गोदाम पर उपभोक्ता पति को कम वजन का सिलेंडर देने पर जमकर काटा हंगामा गोदाम पर अफरा-तफरी का माहौल भारी तादाद में लोगों ने पहुंचकर मामला कराया रफा-दफा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर के मोहल्ला मिर्धा टोला निवासी कमलेश पत्नी नरेश चंद्र इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ता है पत्नी के कहने पर नरेश गैस सिलेंडर लेने के लिए जहीराबाद चौराहे पर पहुंचे जहां गोदाम प्रभारी ने कम बजन का सिलेंडर दे दिया जिस पर नरेश ने उपरोक्त सिलेंडर में गैस कम होने की आशंका के चलते सिलेंडर का वजन कराया जो मानक से लगभग 3 किलो ग्राम कम था जिस पर उपभोक्ता का पति नरेश तुरंत गोदाम पर पहुंचा सिलेंडर मैं कम होने की जैसे ही शिकायत की गई गोदाम प्रभारी एवं उसके गुर्गों ने उपभोक्ता के पति को ह ड़काना न शुरू कर दिया जिस पर उपभोक्ता का पति नरेश ने जमकर हंगामा काटा नरेश की आवाज सुनकर भारी तादाद में लोग गोदाम पर पहुंच गए और जैसे तैसे मामले को शांत कराया नरेश का आरोप है गोदाम प्रभारी ने जितने भी सिलेंडर तो ले सभी सिलेंडरों में गैस की मात्रा कम पाई गई I नरेश ने पेट्रोलियम राज्यमंत्री को पत्र भेजकर इंडेन गैस एजेंसी सहसवान द्वारा उपभोक्ताओं को डिलीवरी के समय दिए जा रहे सिलेंडर में गैस की मात्रा कम दिए जाने की शिकायत करते हुए एजेंसी स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!