डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए दो बाईक सवारो की इलाज के दौरान मृत्यु…
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। शुक्रवार की देर रात्रि बाराबंकी बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम सुल्तानपुर के निकट डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए दो बाईक सवारो की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी दोनो मृतक जलनिगम मे काम करते है। आकस्मिक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गांव व घर मे कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसण्डा पोस्ट शहावपुर निवासी 20 वर्षीय विनय कुमार यादव पुत्र रामसागर यादव और जनपद भदौही थाना सुडयावा के ग्राम खरसेन पट्टी हालपता ककरहिया निवासी नन्दलाल पुत्र अनंतराम शहावपुर बियर हाऊस के निकट जल निगम में काम करते है शुक्रवार की देर रात्रि डियूटी खत्म कर विनय बाइक से नन्दलाल को उसके कमरे ककरहिया छोड़ने जा रहा था दोनो बाईक सवार हाइवे पर स्थित सुल्तानपुर गांव के निकट पहुंचे तभी अनियंत्रित बाईक डिवाइडर टकरा गई। जिससे दोनों बाईक सवार बुरी तरह घायल हो गए थे। हाईवे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्स्कों ने दोनो बाईक सवारो को मृत्यु घोषित कर दिया मृत्यु की ख़बर मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

