एक और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना मुजरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बितरोई निवासी दिव्यांग एक महिला ने पुत्री के दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सास सहित 5 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है I ग्राम बितरोई निवासी दिव्यांग महिला सुनीता पत्नी मोरपाल अपनी पुत्री किरण की शादी 5 वर्ष पूर्व जनपद अलीगढ़ के पी ढोल पाली मुकीमपुर निवासी भूरे पुत्र गज राम के साथ की थी तथा सामर्थ्य से अधिक दान दहेज दिया था परंतु उपरोक्त दान दहेज से किरण की ससुराल वाले नाखुश थे दहेज मांग को लेकर उपरोक्त लोग एक राय होकर किरण का उत्पीड़न करने लगे सुनीता ने पुत्री किरण के उत्पीड़न पर थाना मुजरिया में पति भूरे पुत्र गज राम आरती पत्नी गज राम रामन पुत्र पोकपाल नमेनी कासगंज तथा पोकपाल पुत्र अनोखेलाल सर्वेश पत्नी पोक पाल सहित पांच लोगों के विरुद्ध धारा 498 ए दहेज प्रतिषेध अधिनियम तीन बटे चार धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!