पति की गैरमौजूदगी में पत्नी के साथ छुपा छुपी का खेल खेल रहे युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ गाली गलौच में कराया अपराध पंजीकृत
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना मुजरिया क्षेत्र के एक ग्राम में पति की गैरमौजूदगी में रात के समय पत्नी के साथ छुपा छुपी का खेल खेल रहे एक युवक को ड्यूटी करके वापस लौटे पति को देख उपरोक्त युवक भाग गया मामले की जानकारी जब पति उसके घर पहुंचा तो उसके पिता एवं उपरोक्त युवक ने गाली गलौज करके भगा दिया पीड़ित ने थाना मुजरिया में पिता पुत्र के विरुद्ध छेड़छाड़ एवं गाली गलौज करने का मामला दर्ज कराया है I थाना मुजरिया में लिखाई गई नामजद रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थी ग्राम कोल्हाई में एक दूध डेरी पर कार्य करता है जो रात में 1:00 बजे के लगभग अपनी ड्यूटी खत्म करके जब अपने घर पहुंचा तो देखा ग्राम का ही गुड्डू पुत्र स्वराज पत्नी के साथ छुपा छुपी का खेल खेल रहा है जिस पर मैंने जब उसे ललकारा तो वह दीवाल कूदकर भाग गया मामले की जानकारी देने के लिए मैं जब उसके पिता स्वराज के पास पहुंचा तो उसने भी गाली गलौच करते हुए मुझे भगा दिया I
पीड़ित ने थाना मुजरिया में पिता पुत्र के विरुद्ध धारा 354 504 आईपीसी में अपराध पंजीकृत कराया है पुलिस ने अपराध पंजीकृत मामले की जांच प्रारंभ कर दी है I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

