पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को दबोचा
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस मादक पदार्थ के तस्करों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। पुलिस ने लगभग दो किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को दबतोरी स्थित बीघा नगला तिराहे से दबोच लिया। अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 38 लाख बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर आरिफ, नाजिम व आकाश भारद्वाज निवासी ग्राम भरतपुर बताए गए हैं। तस्करों ने बताया कि वे सभी अध्ययन रत हैं। जेबखर्च को परिजन पैसे नहीं देते इसलिए उन्होंने खर्चों को पूरा करने के लिए यह काम शुरू किया है। पुलिस ने तीनों तस्करों को जेल भेज दिया है।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

