एसडीएम द्वारा सुपुर्दगी में दिए गए अवैध रूप से बजरपुर ले जा रहे ट्रक को चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974757

बिसौली। एसडीएम विजय मिश्रा द्वारा सुपुर्दगी में दिए गए अवैध रूप से बजरपुर ले जाए जा रहे ट्रक को चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मामले में खनन व एआरटीओ विभाग के अलावा प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रहा है। पूरा मामला उघैती थाने के गांव राजबरौलिया का है। बिसौली एसडीएम विजय मिश्रा पूर्व तैनाती स्थल सहसवान से अपना कुछ सामान लेकर रविवार की शाम लौट रहे थे। गांव राजबरौलिया के समीप ट्रक संख्या यूके 19 सीए 1195 रास्ता अवरुद्ध किए खड़ा था। एसडीएम की गाड़ी के चालक ने ट्रक ड्राइवर से रास्ता खोलने को कहा लेकिन उसने अनसुना कर दिया। गुस्साए एसडीएम विजय मिश्रा ने उतरकर कागज मांगे तो चालक ने बजरपुर के कागजात सौंप दिए। स्कैनर में चैक करने के दौरान कागज दिसम्बर 2022 दर्शा रहा था जबकि पेपर पर 2023 लिखा था। फर्जी पेपर देख श्री मिश्रा ने तत्काल खनन अधिकारी बीबी प्रसाद और एआरटीओ प्रवर्तन सुहैल को फोन कर कार्यवाही के आदेश दिए। एसडीएम के आदेश पर उक्त ट्रक रात भर नरैनी चौकी पर खड़ा रहा। सुबह एक सिपाही और एक होमगार्ड ट्रक को थाने ला रहे थे। इसी दौरान चालक ने धर्मकांटे पर लोड तुलवाने की बात कहकर सिपाही और होमगार्ड को नीचे उतार दिया। चालक दोनों को चकमा देकर रफूचक्कर हो गया। खनन अधिकारी श्री प्रसाद जब थाने पहुंचे तो एसओ ने उन्हें पूरा वाकया बताया। खनन अधिकारी ने एसडीएम श्री मिश्रा मामले की जानकारी दी तो उनका पारा हाई हो गया। अब मामले में लापरवाही बरतने को लेकर एसओ उघैती समेत कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रही है।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974757

Don`t copy text!