राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों को उड़द व रागी फसलों के बीज की निशुल्क मिनीकिट वितरण किया गया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों को उड़द व रागी फसलों के बीज की निशुल्क मिनीकिट का वितरण किया गया। मिनीकिट पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। मिनीकिट का वितरण करते हुए गोदाम प्रभारी डा. ओमकार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सभी कृषक बंधु सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर स्टाफ द्विजेन्द्र, पंकज, संजय व किसान मानसिंह, यतेन्द्र, चंद्रपाल, इंद्रवती आदि मौजूद रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!