नगर पालिका परिषद बोर्ड सदस्यों की प्रथम बैठक मंगलवार को

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर निकाय चुनाव के बाद 13 मई को हुई मतगणना के उपरांत 26 मई को नगर पालिका परिषद सभागार में संपन्न हुए शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां की अध्यक्षता में 25 वार्ड सदस्यों की प्रथम बैठक नगर पालिका परिषद सभागार में मंगलवार 11 बजे होगीI अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की नगर पालिका परिषद बोर्ड सदस्यों की पहली बैठक मंगलवार को 11 बजे पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां की अध्यक्षता में होगी जिसमें नगर के विकास कार्यों पर चर्चा होगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कल मंगलवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की होने वाली पहली बैठक की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैI बैठक में 11 महिलाओं सहित 25 वार्ड सदस्य भाग लेंगे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!