अघोषित विद्युत कटौती को लेकर सीएम योगी के सख्त रुख के बाद प्रशासन भी एक्शन में आ गया
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर सीएम योगी के सख्त रुख के बाद प्रशासन भी एक्शन में आ गया है। सोमवार को एसडीएम विजय मिश्रा ने 132केवीए उपकेन्द्र व नगर स्थित 33केवीए बिजलीघर का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने बिजलीघर पर मौजूद कर्मचारियों को बेवजह शटडाउन को लेकर कड़े दिशा निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी श्री मिश्रा सबसे पहले आसफपुर मार्ग स्थित 132केवीए उपकेन्द्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने वितरण व्यवस्था की बारीकी से जानकारी ली। एसडीएम ने विद्युत वितरण रजिस्टर को चैक किया। मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उपकेन्द्र से तहसील मुख्यालय को 21.30 घंटे बिजली दी जा रही है। इसके बाद श्री मिश्रा ने 33केवीए उपसंस्थान पहुंचकर कर्मचारियों से बात की। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर चैक किया तो उसमें दिन में 24 बार शटडाउन देख उनका पारा चढ़ गया। एसडीएम ने कर्मचारियों को आकस्मिक शटडाउन को छोड़कर बेवजह शटडाउन न लेने के कड़े निर्देश दिए। एसडीएम का सख्त रवैया देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

